March 26, 2026

आरटीओ आरक्षक ने आत्महत्या करने जा रही महिला की जान बचाई

कोरबा 13 सितंबर। अज्ञात कारणों से बालकों के समीप डेंगू नाला में एक महिला आत्महत्या करने की नियत से छलांग लगा रही थी। इसी दरमियान वहां गुजर रहे आर टी ओ के आरक्षक की नजर पड़ी। नजर पड़ते ही आरक्षक को समझने में देर नहीं लगी कि मामला आत्महत्या की कोशिश का है। आरक्षक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को कूदने से रोका और उसकी जान बचाई और बालको थाना ले जा कर सुपुर्द किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word