March 25, 2026

दर्री पुलिस की सर्वेश्वर मंदिर परिसर में रेड कार्रवाई

कोरबा 16 सितंबर। दर्री थाना अंतर्गत सर्वेश्वर मंदिर परिसर में 52 परियों के साथ खेल रहे जुवाड़ियों को दर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कप्तान भोजराम पटेल के निर्देश पर क्षेत्र में चल रहे जुवा सहित अवैध कारोबार के खिलाफ दर्री टीआई राजेश जांगड़े लगातार कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना मिलने पर सर्वेश्वर मंदिर परिसर में रेड कार्रवाई किया गया। इस दौरान 52 परियों के साथ 1130 रुपए नकदी सहित सात जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। जुआडियों को पकड़ने में निरीक्षक राजेश जांगड़े सहित प्र. आर. संतोष टांडी, आर. 600, 73, 850, 844, 468, 206, 40 की मुख्य भूमिका रही। गिरफ्तार किए गए जुवाड़ियों के नाम-अनिल लहरे,प्रकाश केराई, शिव कुमार साहू, रथराम मेहर, बालाराम यादव, साधराम टंडन, व्यास खांडे प्रगति नगर है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word