March 25, 2026

सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक को दस लाख रूपए का राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा

किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण 2021 के लिए 11 अक्टूबर तक ली जाएंगी ऑनलाइन प्रविष्टियां

कोरबा 18 सितम्बर 2021. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हिन्दी-छत्तीसगढ़ी सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशन के लिए दस लाख रूपए का राष्ट्रीय सम्मान दिया जाएगा। राज्य के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, निर्माता-निर्देशक स्व. श्री किशोर साहू की स्मृति में स्थापित इस सम्मान के लिए संस्कृति एवं पुरातत्व संचालनालय द्वारा प्रविष्टियां एवं अनुशंसाएं 11 अक्टूबर 2021 तक ली जाएंगी। प्रविष्टियां विभाग के ई-मेल आईडी rajyaalankaranculture@gmail.com पर स्वीकार की जाएंगी। प्रविष्टि के लिए संबंधित व्यक्ति को स्वयं का पूरा नाम, परिचय और पता सहित फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में किए गए कामों का सप्रमाण विवरण भी प्रस्तुत करना होगा। छत्तीसगढ़ी-हिन्दी सिनेमा के निर्देशन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की जानकारी से संबंधित प्रकाशन सामग्रिया , प्रख्यात पत्र-पत्रिकाओं के मुख्य पृष्ठ की फोटो प्रति और ऑडियो-वीडियो सीडी की प्रति भी जमा करनी होगी। व्यक्ति को पहले कोई सम्मान मिला हो तो उसका विवरण भी प्रविष्टि में करना होगा। प्रविष्टि के लिए भेजे जाने वाले ई-मेल का विषय किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण 2021 स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा। ई-मेल का आकार 10 एमबी तथा पीडीएफ और ईमेल सहित ए-4 साईज के अधिकतम 20 पेज ही स्वीकार्य होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट www.cgculture.in से भी प्राप्त की जा सकती है। प्राप्त प्रविष्टियों में से उत्कृष्ट प्रविष्टि के आधार पर अलंकरण के लिए योग्य व्यक्ति का चयन निर्णायक मण्डल द्वारा किया जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word