February 4, 2026

चक्रधर सम्मान 2021: ग्यारह अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित.. संगीत और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को मिलेगा दो लाख रूपए का पुरस्कार

कोरबा 19 सितम्बर 2021। प्रदेश में संगीत एवं कला के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति या संस्था को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा ऐसे व्यक्ति या संस्था को दो लाख रूपए का राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य के प्रसिद्ध कथक नृतक महाराजा चक्रधर की स्मृति में स्थापित इस सम्मान के लिए संस्कृति एवं पुरातत्व संचालनालय द्वारा प्रविष्टियां एवं अनुशंसाएं 11 अक्टूबर 2021 तक ली जाएंगी। प्रविष्टियां विभाग के ई-मेल आईडी rajyaalankaranculture@gmail.com पर स्वीकार की जाएंगी। प्रविष्टि के लिए संबंधित व्यक्ति या संस्था को स्वयं का पूरा नाम, परिचय और पता सहित संगीत एवं कला के संरक्षण-संवर्धन एवं विकास के लिए किए गए कामों का सप्रमाण विवरण भी प्रस्तुत करना होगा। व्यक्ति या संस्था को पहले कोई सम्मान मिला हो तो उसका विवरण भी प्रविष्टि में करना होगा। प्रविष्टि के लिए भेजे जाने वाले ई-मेल का विषय चक्रधर सम्मान 2021 स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा। ई-मेल का आकार 10 एमबी तथा पीडीएफ और ईमेल सहित ए-4 साईज के अधिकतम 20 पेज ही स्वीकार्य होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी विभागीय वेबसाइट www.cgculture.in से भी प्राप्त की जा सकती है। प्राप्त प्रविष्टियों में से उत्कृष्ट प्रविष्टि के आधार पर अलंकरण के लिए योग्य व्यक्ति का चयन निर्णायक मण्डल द्वारा किया जाएगा।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word