March 17, 2026

संदिग्ध रूप से फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा 27 सितंबर। आमाखोखरा इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पत्नी कुछ देर पहले ही यहां से निकली थी। बाद में उसे पति की मौत की खबर हुई। पुलिस को सूचना दिए जाने पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

कटघोरा थाना क्षेत्र के आमाखोखरा में निवासरत रमेश यादव पिता बासुदेव यादव उम्र 37 वर्ष की घर पर ही फांसी लगा ली। पत्नी राधिका यादव ने बताया कि वो अपने बच्चे को पड़ोस के घर रात लगभग 9 बजे गई हुई थी घर जाते वक्त घर के सामने के दोनों दरवाजे खोल कर गई थी लेकिन जब वो आधे घण्टे बाद घर वापस आई तो पहला दरवाज़ा खुला हुआ था लेकिन कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद था। जब वो बगल के रसोई के दरवाजे से भीतर के कमरे में जाकर देखी तो उसके पति रमेश यादव फांसी पर लटके हुए थे और उनकी मौत हो चुकी थी। पत्नी ने बताया कि उनके बीच किसी प्रकार का झगड़ा नहीं हुआ था। पड़ोसियों से मिली जानकारी अनुसार रमेश यादव अपने घर पर ही दुकान चलाता था तथा वो एक व्यवहारिक व्यक्ति था सभी से मिलजुलकर रहता था वो लगभग 12 साल से आमाखोखरा में निवासरत है लेकिन कल दिन में उसके माथे से खून निकल रहा था और वो घर के पास में पेड़ पर चढ़ कर आत्म हत्या करने का प्रयास कर रहा था। हो सकता है घर पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। व्यक्ति की लाश को देखकर लगता है यह आत्महत्या है या हत्या, फिलहाल यह जांच का विषय है। कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश के पंचनामा कार्यवाही में जुट गई है। कटघोरा टीआई नवीन देवांगन ने बताया कि मामले को खुदकुशी से जुड़ा हुआ मानकर मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे जांच और कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी तथ्यों को आधार बनाया जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word