March 17, 2026

भाजपा युवा मोर्चा मण्डल ने बिजली की समस्या को लेकर विद्युत वितरण केंद्र के सामने किया प्रदर्शन

कोरबा 30 सितम्बर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पाली ने बिजली की समस्या को लेकर पाली विद्युत वितरण केंद्र के सामने धरना प्रदर्शन किया। सात घंटे तक चले आंदोलन के बाद प्रशासनिक व वितरण विभाग के अधिकारियों ने 15 दिवस के भीतर व्यवस्था दुरूस्त करने का आश्वासन दिया, तब आंदोलन समाप्त किया गया।

बिजली की समस्या को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग को चार सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था, किंतु कोई सकारात्मक पहल वितरण विभाग द्वारा नहीं की गई। इससे नाराज लोगों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार विरेंद्र श्रीवास्तव, सनीपैकरा, विद्युत विभाग सहायक अभियंता अमित तोप्पो, जूनियर इंजीनियर अरुण साहू समेत अन्य अधिकारी धरना स्थल पहुंचे और उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने 15 दिवस के भीतर सभी मांगों को पूर्ण करने लिखित आश्वासन दिया, इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि 15 दिवस के भीतर मांग पूरा नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान वक्ताओं ने बिजली की बढ़ती समस्या को लेकर प्रदेश सरकार को भी घेरते हुए कहा कि सरकार अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर कार्य कर रही है और इस तरह से रवैया बर्दाश्त नहीं करेंगे। बिजली की दयनीय स्थिति को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार से कोसते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, भाजपा जिलामंत्री अजय जायसवाल, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, मंडल अध्यक्ष भाजपा रोशन सिंह ठाकुर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री विजय बहादुर जगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप, रूपविलास गोस्वामी, प्रयाग नारायण सांडिल्य,रामविलास जायसवाल, रामनारायण पटेल, मंडल महामंत्री विवेक कौशिक, बंधन दास, उपेंद्र कश्यप, भाजयुमो प्रदेश सदस्य मुकेश कौशिक, गोवर्धन सिंह कंवर, शिव प्रकाश, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष हरि साहू, भाजयुमो जिला विशेष आमंत्रित सदस्य विक्की अग्रवाल, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, नेता प्रतिपक्ष राजेश पारवानी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामावतार यदु, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश सदस्य भूपेंद्र कुर्रे, पूर्व पार्षद छोटू पटेल, भंवर सिंह उइके, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, महामंत्रीद्वय तारकेश्वर पटवा,विशाल मोटवानी, अध्यक्ष चैतमा विजय श्याम, संदीप कश्यप, शिवाजी राव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष कामता जायसवाल, समेत काफी संख्या में भाजपा, ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता महिलाएं व पुरूष काफी संख्या में उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word