March 17, 2026

मुंगेली : भाजपा ने राज्य सरकार पर लगाया कटौती का आरोप.. खुद किया हितग्राहियों को चावल का वितरण

मुंगेली 08 अक्टूबर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कोरोना काल में देश के गरीब तबकों की जनता को प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल 9 माह तक देने की घोषणा कि गई थी, जिसमें राज्य सरकार के द्वारा प्रति व्यक्ति 2 किलो चावल की कटौती किया गया है। इसके विरोध में मुंगेली जिला भाजपा के हर मंडल हर गांव हर सोसाइटी में विरोध प्रदर्शन किया गया एवं मुंगेली विधायक एवं नरेंद्र मोदी की फोटो युक्त थैला में चावल वितरण किया गया।

आज सुधार सोसाइटी में एवं धरमपुरा सोसाइटी में वितरण किया गया जिसमें जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीलू साहू, जनपद उपाध्यक्ष पवन पांडे, जिला महामंत्री किसान मोर्चा श्रीकांत पांडे, मंडल महामंत्री बबलू साहू, अश्वनी कश्यप, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय दीवान, रामकुमार साहू सरपंच हरीश साहू मुकेश शर्मा रामेंद्र शर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता भाजपा मंडल जरहागांव की उपस्थिति रही।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word