February 4, 2026

एटीएम की जानकारी लेकर वृद्ध के खाते से निकाल लिए 91 हजार

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोपका में रहने वाले एक 61 वर्षीय वृद्ध से अज्ञात आरोपी के मोबाइल पर काल किया और  अपने को बैंक अधिकारी बताते हुए एटीएम कार्ड बंद होने का हवाला देते हुए पूरी जानकारी ले ली। उसके बाद बुजुर्ग के बैंक खाते से 91 हजार रूपए निकाल लिए। मोबाइल में रूपए निकालने का मैसेज आने के बाद पीड़ित सीधे स्टेट बैंक पहुंचा जहां पर अधिकारियों ने पैस् निकालने की जानकारी दिये। पीड़ित सीधे थाना पहुंचा और धोखाधड़ी की सारी बात पुलिस को बताई। इस मामले में थाना प्रभारी डीएसपी अनिल तिवारी का कहना था कि धोखाधड़ी करने वाले युवक ने फर्जी के्रडिट कार्ड का उपयोग करते हुए खाते से पैसे निकाले होंगे। सरकण्डा पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका के रहने वाले दिलीप सोनी पिता जीएल सोनी उम्र 61 साल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया फोन करने वाले खुद को एसबीआई का अफसर बताकर बैंक खाते की जानकारी लेते हुए कोडवर्ड पूछ लिया। कल शाम दिलीप सोनी के मोबाइल पर मैसेज आया तो पता चला कि दिलीप सोनी के खाते से क्रेडिट कार्ड से खरीदी करने वाले ने 91 हजार रूपए खाते से निकाल लिए।

सरकंडा पुलिस को उन्होंने रात को ही घटना की जानकारी दी। आशंका है कि झारखंड का गिरोह इस तरह की धोखाधड़ी कर रहा है। इसके पहले भी शहर में रहने वाले अधिकारियों के खाते से लाखों रूपए किसी ने निकाल लिए। शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों मेें धोखाधड़ी की घटनाएं हुई है। कई मामलों में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई और आज मोपका के रहने वाले दिलीप सोनी आनलाईन धोखाधड़ी के शिकार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साईबर सेल अज्ञात मोबाइल नंबर से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैै।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word