April 11, 2026

कोरबा 1 जनवरी। देश की महिलाओं को आगे बढ़ाने वाली सावित्री फुले की जयंती पूरे देश में 3 जनवरी को मनाया जाएगा। परसाभाठा में भी एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुंजा मानिकपुरी अध्यक्ष पनिका समाज रहेंगी। इसके अलावा छाया चौहान, अध्यक्ष महिला कल्याण समिति आशा आजाद, प्राध्यापक गंगा सिदार, अध्यक्ष महिला समिति प्रज्ञा साहू, अध्यक्ष महिला कल्याण समिति को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा की नगरीय निकाय अध्यक्ष त्रिवेणी भास्कर करेंगी। इस आशय की जानकारी देते हुए बसपा उपाध्यक्ष भगवती केमेंडिज ने बताया कि सावित्री बाई फुले ने महिलाओं में चेतना व जागरूकता लाने का काम किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word