March 18, 2026

नवपदस्थ आयुक्त ने किया पदभार ग्रहण

कोरबा 16 जनवरी। नगर पालिक निगम कोरबा में नवनियुक्त किए गए आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आज पूर्व आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा से प्रभार लेकर पदभार ग्रहण किया।

यहॉं उल्लेखनीय है कि कोरबा नगर निगम में आयुक्त रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा को राज्य शासन द्वारा कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है, वहीं अंबिकापुर नगर निगम में आयुक्त रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय को नगर पालिक निगम कोरबा में आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। कल अपरांह नवनियुक्त आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने नगर निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में पदभार ग्रहण किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word