February 26, 2026

बेरोजगार युवकों से पिता-पुत्र ने नौकरी दिलाने ठगे 30 लाख, पीड़ितों ने की एसपी से शिकायत

कोरबा 25 जनवरी। बांकीमोंगरा क्षेत्र में रहने वाले छह बेरोजगार युवकों से एसईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 30 लाख रुपये की ठगी किए जाने का सनसनीेज मामला सामने आया है। सात पहले यहां रहने वाले पिता पुत्र ने रोजगार का सपना दिखा कर उनके अभिभावकों से पैसा लिए थे। इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।

जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा में रहने वाले बृज साहू व उसका पुत्र पुष्पेंद्र साहू उन लोगों को अपना शिकार बनाते थे, जिन्हें रोजगार की तलाश हो। करीब सात साल पहले बांकीमोंगरा व आसपास के क्षेत्र में रहने वाले छह लोगों से पांच-पांच लाख रुपये पिता-पुत्र लिए और एसईसीएल में नौकरी लगाने का भरोसा दिलाया। अपनी उंची पहुंच होने का हवाला देते हुए रूपये लिए थे, पर नौकरी नहीं लगी और नहीं रूपये वापस किए। जब कभी भी नौकरी के लिए पूछने जाते, तो कोई न कोई नया बहाना बना कर वापस लौटा देते थे। पिछले दिनों सभी ने मिल कर पिता-पुत्र पर पैसा वापस लौटाने के लिए दबाव बनाया। नहीं देने पर थाने में शिकायत करने की चेतावनी दी, तब सभी को कुछ रूपये करीबन 1.50 लाख रुपये वापस किए और पुनः मोहलत मांगी, पर निर्धारित समय में पैसा नहीं लौटाए। इससे परेशान होकर सभी पीड़ित बांकीमोंगरा थाना पहुंचे, पर यहां से उन्हें बैरंग वापस लौटा दिया गया। इस के बाद पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोमवार को पहुंचे और भोजराम पटेल से मुलाकात कर अपनी व्यथा बताए। एसपी ने तत्काल बांकीमोंगरा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े को इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना करने के निर्देश दिए हैं।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word