March 24, 2026

1 उप निरीक्षक व 13 सहायक उप निरीक्षकों का किया तबादला

कोरबा 30 जनवरी। लंबे समय से चैतमा चौकी का प्रभार संभाल रहे उप निरीक्षक इंद्रनाथ नायक को दोबारा दर्री थाना पदस्थ किया है। इसी तरह पिछले माह दूसरे जिले से आमद के बाद रामपुर चौकी में पदस्थ किए गए सहायक उप निरीक्षक दिनेश तिवारी को कुसमुंडा थाना भेजा है।

वहीं 12 नए सहायक उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन से अलग-अलग थाना चौकी में पदस्थ किया है। इसमें राजेशधर दीवार को पाली, धनेश साहू को करतला, सहेत्तर कुर्रे कटघोरा, सुरेंद्र कश्यप व कुंवर सिंह बांगो, अजयदान लकड़ा पसान, जीवन साहू को मानिकपुर चौकी, संतोष तिवारी को सीएसईबी चौकी, रामकृष्ण आदित्य को रामपुर चौकी, भारत सिंह मरकाम व संतोष चतुर्वेदी को हरदीबाजार चौकी पदस्थ किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word