February 25, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती, दावा-आपत्ति सात फरवरी से आमंत्रित

कोरबा 5 फरवरी। कोरबा शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती के लिए मंगाये गये आवेदन पर दावा-आपत्ति सात फरवरी से आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति 16 फरवरी 2022 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) के निगम क्षेत्र में अंागनबाड़ी कार्यकर्ता के 06 एवं सहायिका के 12 रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। आवेदनों के जांच एवं परीक्षण उपरांत अनन्तिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर दिये गये हैं।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी ने बताया कि मूल्यांकन पत्रक पर दावा आपत्तियां आमंत्रित की गई है । इच्छुक आवेदिकाएं कार्यालयीन दिवस पर प्रातः 10ः00 से 5ः30 बजे तक परियोजना कार्यालय में अपनी दावा आपत्तियां जमा कर सकते है। मूल्यांकन पत्रक परियोजना कार्यालय तथा नगर निगम के सूचना पटल पर देखे जा सकते है। इसके अतिरिक्त समस्त आवेदिकाओं तक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित वार्ड के पार्षदगणों को एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में भी मूल्यांकन पत्रक उपलब्ध कराये गये हैं।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word