February 26, 2026

20 लीटर महुआ शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 11 फरवरी। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरुद्ध सख्ती से करवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ए नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में उरगा पुलिस सतत करवाई कर रही है।

इसी तारतमय में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध उरगा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना की जानकारी देते हुए निरीक्षक श्री विजय चेलक ने बताया कि10 फरवरी 2022 उरगा पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम गुमिया भाटा में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने नाला के पास बैठा हुआ है । सूचना पर उरगा पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर एक ब्यक्ति को पकड़ा। जो अपना नाम बुधवार सिंह निवासी गुमिया भाटा का होना बताया। 02 डब्बे में 10-10 लीटर महुआ शराब भरा हुआ बिक्री करने रखे मिला जिसके सम्बंध में उनके पास कोई वैधानिक दस्तावेज नही होने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 73/22 धारा 34-2 आबकारी एक्ट क़ायम कर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री विजय चेलक के नेतृत्व में प्रआ दिनेश डहरिया, आरक्षक हितेश राव, राम पाटले सन्तानु रजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word