February 25, 2026

भाजपा कोरबा नगर मंडल ने मनाया समर्पण दिवस.. पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

कोरबा 11 फरवरी। भाजपा कोरबा नगर मंडल के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कोरबा नगर मंडल में आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ किया गया उक्त कार्यक्रम में भाजपा कोरबा जिला के पूर्व अध्यक्ष एवं आजीवन सहयोग निधि के कोरबा मंडल के प्रभारी राजकुमार अग्रवाल जी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि किया गया और उनके राजनीतिक जीवन और उनके किए कार्यों पर प्रकाश डाला तथा कोरबा मंडल के पदाधिकारियों से आजीवन सहयोग निधि लिया गया।

उक्त कार्यक्रम के पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा में माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया। जिसमे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लांबा जी पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी जी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश के सतविंदर पाल बग्गा जी,मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह,महामंत्री द्वय योगेश मिश्रा,युगल कैवर्त्य,महिला मोर्चा जिला महामंत्री संजुदेवी राजपूत जी,उपाध्यक्ष दीपा राठौर,चंद्रमा सिंह राजपूत,दिनेश झा,प्रमोद साहू,ईश्वर पटेल,रवि महाराज,शीतला विश्वकर्मा,सुरेश झा, विक्की निर्मलकर एवं अन्य मंडल के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word