महिला दिवस कल, होगा कई स्थानों पर सम्मान

कोरबा 7 मार्च। कल महिला दिवस पर कई स्थानों पर अलग-अलग मितानिनों व सफाई कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। विकास नगर कुसमुंडा में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्षद अमरजीत सिंह, अजय प्रसाद, शाहिद कुजूर, विनय बिंझवार, पवन गुप्ता, एल्डरमेन परमानंद सिंह के द्वारा तैयारी की जा रही है।

पार्षद अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस क्षेत्र के महिलाओं व मितानिनों का सम्मान होता रहा है। इधर भारतीय मजदूर संघ जिला समिति के द्वारा भी एक बैठक ली गई जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी उद्योंगों में आगे बढ़कर काम कर रहीं महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। उद्योग क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के कार्यों का पता नहीं चल पाता है। इस बैठक में भामसं पर्यावरण विभाग के राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मण चंद्रा, सतीश राठौर, नवरतन बरेठ सहित अनेकों पदाधिकारी मौजूद थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word