March 19, 2026

मोटर सायकल चोरी के फरार दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 8 मार्च। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री ईश्वर त्रिवेद्वी के मार्गदर्शन में प्रार्थी अजय कुमार पटेल पिता नंदुलाल 30 वर्ष साकिन नगोई बछेरा थाना कटघोरा द्वारा 03 फरवरी 2022 को थाना कटघोरा में अज्ञात आरोपी के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराया है कि गत 29 नवंबर 2021 को शाम 07.20 बजे इसके घर के सामने खड़ी मो सा क्रमांक सीजी 12 ए डब्लू 6454 कीमती 30 हजार रूपये चोरी कर ले गया है।

जिसे थाना कटघोरा द्वारा अपराध कायम कर पतासाजी किया गया। 7 मार्च 2022 को जरिये मुखबीर सूचना मिली की चोरी के मो सा को कटघोरा बस स्टैंड में दो अज्ञात लोगो के पास होना जानकारी होने पर मौके पर जाकर मो सा सहित आरोपी को मो सा सहित पकडे आरोपियो से पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। अपराध सबूत पाये जाने से धारा 379,34 भादवि के तहत दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word