March 23, 2026

महिलाओं के नेतृत्व में बालको ने रची सशक्तिकरण की नई परिभाषा

कोरबा 10 मार्च। विश्व महिला दिवस.2022 बालको प्रबंधन की दृष्टि से अनूठा रहा। इस वर्ष प्रबंधन ने बालको की चयनित 34 महिला नेतृत्वकर्ताओं को दो दिनों के लिए प्रबंधन के शीर्ष पदों पर काम करने का अवसर दिया। चयनित महिलाओं को मुख्य कार्यकारी अधिकारी से लेकर अन्य प्रमुख पद दिए गए। दो दिनों के दौरान अनेक महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुईं जिनका नेतृत्व महिलाओं की प्रबंधन समिति ने किया। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान इन्हीं महिलाओं ने बालको का नेतृत्व करते हुए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने दो दिनों के दौरान शीर्ष पदों पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं सृजनकर्ता हैं। उनके योगदान के बिना सुसंस्कृत परिवार, परिपक्व समाज और विकसित देश की कल्पना नहीं की जा सकती। दो दिनों के दौरान बालको में कार्यरत महिला नेतृत्वकर्ताओं ने अपनी प्रबंधन क्षमता से यह साबित किया कि आने वाली चुनौतियों और भूमिकाओं के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। हम महिला कार्यबल का अनुपात 30 फीसदी तक ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि महिला कार्यबल को वरिष्ठ प्रबंधन के सदस्यों के साथ संवाद के अधिक से अधिक अवसर मिले। अपने सपनों को पूरा करने के लिए महिलाएं हर कार्य करने में सक्षम हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word