March 18, 2026

वार्ड क्र. 14 अटल आवास बालविहार स्कूल क्षेत्र में चलाई गई स्वच्छता ड्राईव

कोरबा 23 मार्च। वार्ड क्र. 14 अंतर्गत अटल आवास एवं बालविहार स्कूल क्षेत्र में निगम की स्वच्छता ड्राईव चलाई गई। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया, जनजागरूकता कार्य में सहभागिता दी तथा साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छता में अपना सहयोग देने वार्डवासियों से आग्रह किया।   

यहॉं उल्लेखनीय है कि महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विगत 10 फरवरी से आगामी 31 मार्च तक कोरबा शहर में निर्धारित कार्ययोजना के तहत स्वच्छता का महाअभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में वार्ड क्र. 14 अंतर्गत आने वाले अटल आवास, बालविहार स्कूल क्षेत्र में विशेष स्वचछता ड्राईव चलाई गई, इस दौरान नालियों की सतह से सफाई, सड़क के किनारे एवं नालियों में उगी घांस, बर्म एवं झाड़ियों की सफाई, उत्सर्जित कचरे का तुरंत उठाव व परिवहन सहित अन्य स्वच्छता संबंधी कार्य एक अभियान के रूप में कराए गए। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने स्थल पर पहुंचकर स्वच्छता कार्यो का बारीकी के साथ अवलोकन किया तथा साफ-सफाई कार्यो के संबंध में अधिकारी कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, सहायक अभियंता एच.आर.बघेल, विनोद कुमार गोंड़, स्वच्छता निरीक्षक उत्तम दास आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने बस्तीवासियों को डस्टबिनों का वितरण किया तथा उनसे आग्रह किया कि घर से निकले हुए सूखे व गीले कचरे को पृथक-पृथक डस्टबिन में संग्रहित करके रखें तथा जब डोर-टू-डोर कचरा लेने के लिए निगम का सफाई रिक्शा पहुंचे तो रिक्शें में ही कचरे को दें। उन्हेाने अपील करते हुए कहा कि कचरे को सड़क, नाली आदि में न फेंके, निगम की सफाई  व्यवस्था व साफ-सफाई कार्यो में अपना सहयोग दें।   

बस्ती का भ्रमण कर जानी समस्याएं- इस दौरान महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने अटल आवास  बस्ती में पैदल भ्रमण कर बस्तीवासियों से भेंट की एवं उनकी समस्याओं पर चर्चा करते हुए समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान नाली की मरम्मत व पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था के संबंध में उन्होने अधिकारियों को कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए तथा बस्तीवासियों द्वारा अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं की जानकारी दिए जाने पर उन्होने उनके निराकरण के संबंध में अधिकारियों मार्गदर्शन किया। स्वयंसेवी संगठन रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज भी निगम के स्वच्छता महाअभियान मे अपनी सक्रिय सहभागिता दी। क्लब के पदाधिकारी पारस जैन, विक्रम अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, नितिन चतुर्वेदी, मनीष अग्रवाल, प्रशांत मुरारका, पवन अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने साफ-सफाई कार्यो में हिस्सा लिया, जनजागरूकता टीम के हिस्सा बने तथा डोर-टू-डोर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word