September 20, 2024

चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में साज-सज्जा, 15 हजार ज्योति कलश होंगे प्रज्जवलित

सिंधी समाज मनाएगा चेट्रीचंड्र महोत्सव, नवरात्र पर सरडीह में देवरास की होगी स्थापना 

कोरबा 26 मार्च। हिंदू नववर्ष प्रतिपदा को लेकर कोरबा नगर और उपनगरीय क्षेत्रों व अंचल में तैयारी जारी है। शहरी इलाके में भगवा ध्वज और तोरण के साथ सजावट की गई है। चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में विशेष कार्यक्रम होना है। मंदिर प्रबंधन समितियों के मुताबिक इस बार जिले में 15 हजार से ज्यादा ज्योति कलश प्रज्जवलित किये जाएंगे।   

दो अप्रैल को चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ हिंदू नववर्ष संवत सत्र 2079 प्रारंभ हो रहा है। इसके साथ विक्रम संवतए भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ.साथ सिंधी समाज की आराध्य देव झुलेलाल के प्राकट्य उत्सव के अलावा कई संयोग जुड़े हुए हैं। हिंदू समाज इन सभी को एक साथ जोड़ते हुए भव्य कार्यक्रम करने की तैयारी कर रहा है। कोरबा में अनेक संगठनों के द्वारा हर स्तर पर साज-सज्जा की जा रही है। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य मार्गों में भगवा ध्वज, तोरण और प्रतीक लगाए जा रहे हैं। प्रतिपदा तक इसे और मजबूती देने की योजना है। प्रतिपदा को विशाल सनातन महायात्रा निकाली जाएगी। अलग-अलग क्षेत्र इसके लिए बनाए गए हैं। बीते दो वर्ष में किसी प्रकार के आयोजन कोविड के कारण नहीं हो सके थे। इसलिए अबकी बार आयोजन का स्वरूप सबसे खास होगा।   

प्रतिपदा से ही चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी। पूरे नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व को लेकर देवी मंदिरों से लेकर अन्य आराधना स्थलों पर विशेष अनुष्ठान किये जाएंगे। कोरबा नगर से लेकर जिले के विभिन्न मंदिरों में मिलाकर 15 हजार से ज्यादा ज्योति कलश प्रज्जवलित करने का अनुमान है। यहां पर ज्वारा बोए जाएंगे। श्रीमद् देवी भागवत और दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया जाएगा। इस उत्सव के माध्यम से व्यवसाय को भी गति मिलेगी।     

मदनपुर में ठाकुर देव की स्थापना के विषय पर मदनपुर क्षेत्र के ग्रामवासियों द्वारा आयोजित बैठक दौलत राम राठिया के अध्यक्षता में उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया  कि नवरात्रि के पावन दिन में गुरुवार जैसे ठाकुर देव के प्रिय दिवस पर गुरुवार को स्थापना की जाएगी। मदनपुर सरडीह में होने वाले स्थापित ठाकुर देव देवरास का संचालन मदनपुर क्षेत्र में रहने वाले समस्त ग्रामवासी करेंगे, यहां के बैगा की नियुक्ति तथा देवरास का संचालन यहां की समिति के मार्गदर्शन में ही होगा। समिति के अध्यक्ष राय सिंह राठिया एवं पंचराम राठिया का भावपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समिति के सदस्य राय सिंह राठिया, पंचराम राठिया, रविंद्र राठिया, रामायण सिंह राठिया, मरदन सिंह, वीर सिंह राठिया, हरिहर सिंह, चंद्रशेखर राठिया एवं अन्य की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ। क्षेत्र में रहने वाले सभी ग्रामवासी एवं कोरबा नगर के रहने वाले बंधु भागिनी इस दिन शामिल हों।

Spread the word