March 17, 2026

पिकअप की चपेट में आकर दो समधियों की मौत

कोरबा 28 मार्च। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार देर रात पिकअप की टक्कर से दो समधियों की मौत हो गई। दोनों एक शादी समारोह में शामिल होकर जांजगीर से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने पिकअप को भी जब्त कर लिया गया है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।   

जानकारी के मुताबिक मुड़ापार निवासी जोगेंद्र यादव 39 अपने समधी फुलेश्वर यादव 41 के साथ एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जांजगीर गए थे। दोनों वहां से देर रात बाइक पर लौट रहे थे। अभी वे वेयर हाउस गोदाम के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फुलेश्वर गंभीर घायल हो गया।     

हादसा होते देख आसपास के लोगों ने डायर-112 को सूचना दी। इससे पहले ही चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने फुलेश्वर को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां उपचार के दौरान रविवार दोपहर उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। फुलेश्वर के शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। वहीं पिकअप चालक की भी तलाश की जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word