March 17, 2026

खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम:खोडडल, सरगबुंदिया स्कूल में

*▪️ कानूनी जानकारी, यातायात , साइबर क्राइम, गुड टच बैड टच एवं आत्मरक्षा संबंधी सिखाए गुर*

कोरबा 31 मार्च। विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर  देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के द्वारा *“खाकी के रंग स्कूल के संग”* कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी  जिले के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को सामान्य कानून की जानकारी, यातायात के नियम, सायबर ठगी, सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने, बाल विवाह, गुड टच बेड टच, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट सहित संकट कालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे हैं।

बुधवार 30 मार्च 2022 को पुलिस अधीक्षक *श्री भोजराम पटेल* के निर्देशानुसार पुलिस की टीम द्वारा ग्राम खोडडल, सरगबुंदिया जिला कोरबा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित एनएसएस कैंप के छठवें दिवस में *“खाकी के रंग स्कूल के संग”* कार्यक्रम के तहत वहां उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापकगण एवं ग्राम वासियों को महिला सुरक्षा संबंधी कानून, अधिनियम धारा, साइबर क्राइम, अभिव्यक्ति ऐप, सेल्फ डिफेंस, गुड टच बैड टच व बच्चों को कैरियर काउंसलिंग संबंधी जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में निरी. गायत्री शर्मा, मे. आर. स्मिता बेक, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा, आर. राकेश जांगड़े का विशेष योगदान रहा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word