April 12, 2026

अग्नि शमन शहीद दिवस शुभारम्भ में योगाभ्यास

कोरबा 16 अप्रैल। कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट एण्ड  जिला अग्नि शमन अधिकारी परिसर में अग्नि शमन शहीद दिवस सप्ताह का शुभारम्भ में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा आसन प्राणायाम एवं राजयोग का अभ्यास कराया गया। भ्राता पी.बी.सिदार जिला सेनानी एवं जिला अग्निश्षमन अधिकारी नगर सेवा कोरबा ने कहा ड्यूटी के बाद 16 घण्टे में से सिर्फ 1 घण्टा स्वउन्नति के लिये दीजिये। मन को सशक्त बनाने के लिये मन में नकारात्मक विचारों को स्थान मत दीजिये। मन को अच्छे विचारों से भरते जाईये तों बुरे विचारों का प्रभाव स्वतः ही कम हो जायेगा। बहन स्मृति ने आसन प्राणायाम का अभ्यास कराया। आपने कहा कि स्व परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन होगा। आप एक विश्व की इकाई हैं। अपनी आत्मा को सतोगुणी बनाना है।   

ब्रह्माकुमारी लीना ने कहा कि आत्मा की सूक्ष्म इन्द्रियां मन, बुद्धि और संस्कार हैं। आप मन के मालिक हैं। मन के नियंत्रण के लिये नियमित राजयोग का अभ्यास आवश्यक है। आपने सहज राजयोग की अनुभूति का अभ्यास कराया। आपने कहा कि हंस और बगुले दोनों ही मानसरोवर में रहते हैं, लेकिन एक मोती चुगता है और एक मछली। हमें अपनी दृष्टि को गुणग्राही बनाना है। हंस वृत्ति वाला व्यक्ति सबसे गुणमोती ग्रहण करके अपने जीवन को मूल्यवान बनाता है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word