April 12, 2026

प्राकट्य उत्सव पर ब्राह्मण समाज ने दिखाये सामाजिक सरोकार

कोरबा 4 मई। सर्व ब्राह्मण समाज ने अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव मनाया। इस मौके पर सामाजिक सरोकार दिखाते हुए मानवता के हित में 16 यूनिट रक्तदान सदस्यों ने किया। इनमें 8 महिलाओं की भी भागीदारी हुई। पहले से तय लक्ष्य के अनुसार यह संख्या ज्यादा रही, आगे भी इस तरह के दायित्वों की पूर्ति करने का संकल्प समाज ने लिया। इससे पहले विप्र वाटिका में उपस्थित हुए सदस्यों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान विष्णु के छठवें अवतार की पूजा अर्चना की। यहां पर हवन अनुष्ठान भी किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने मौजूदगी दर्ज कराई और इस परिसर के विकास के लिए आवश्यक सहयोग करने की वचनबद्धता दोहराई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word