February 26, 2026

एटक बालको ने मनाई कार्ल मार्क्स की जयंती

कोरबा 7 मई।  पांच मई को एल्युमिनियम एंप्लाइज यूनियन एटक मुस्ताक भवन बालको नगर में कार्ल मार्क्स की 204 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बालको एटक के महासचिव कामरेड सुनील सिंह ने सभी मजदूरों को संबोधित किया एव बताया कि आज की पूंजीवादी व्यवस्था में श्रम कानूनों का हनन हो रहा है सरकार एवं पूंजीपति लगातार श्रम एवं श्रमिक विरोधी नीतियां अपना रहे हैं। ऐसे समय में हम सभी श्रमिकों को पहले से अधिक एकजुटता का परिचय देना होगा। ऐसे समय में कार्ल मार्क्स की दी हुई शिक्षा मजदूरों का मार्ग प्रशस्त करेगी एवं पूंजीपतियों एवं श्रम विरोधी सरकारों के खिलाफ  लड़ाई में अहम भूमिका निभाएगी।   

इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्ल मार्क्स की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एवं एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी मजदूरों ने मार्क्स के जीवन पर समाज एवं देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर एल्युमिनियम एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष कामरेड एस के सिंह ने भी सभा को संबोधित किया एवं बताया कि मार्क्सवाद के बिना समाजवाद की कल्पना असंभव है। मार्क्स ने किसी जाति, धर्म एवं देश से परे हटकर दुनिया भर के श्रमिकों को एक होने का संदेश दिया एवं पूंजपतियों के श्रमिकों के श्रम को लूटने के खिलाफ  अपनी आवाज बुलंद की। दुनिया भर के मजदूरों को एक नई दिशा दिखाया। इस अवसर पर राज्य एटक महासचिव कामरेड हरिनाथ सिंह एवं राज्य सचिव कॉमरेड एम एल रजक ने भी साथियों को संबोधित किया तथा आने वाले समय में मजदूरों को एकजुट होने के लिए प्रेरक संदेश दिए। कामरेड हरिनाथ सिंह ने श्रमिको को मार्क्स से प्रेरित होकर त्याग एवं संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा।   

पूंजीवाद मुर्दाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद, दुनिया के मजदूर एक हो एके नारे के साथ इस संगोष्ठी की समाप्ति हुई। इस अवसर पर राज्य एटक के महासचिव कॉमरेड हरिनाथ सिंह राज्य सचिव कॉमरेड एम एल रजक एलयुमिनियम एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष कामरेड एस के सिंह एकामरेड पी के वर्मा एकामरेड जी नरसिम्हा राव, कामरेड संतोष सिंह, कामरेड ताराचंद कश्यप, कामरेड अविनाश सिंह, अवधेष वर्मा, प्रभुनाथ, मलिक सहित अनेक श्रमिक साथी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word