April 11, 2026

KORBA : भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला.. कहा असल चरित्र हुआ उजागर

कोरबा. सूरजपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट- मुलाकात कार्यक्रम में महिला के साथ घटित घटनाक्रम को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश में आंदोलनरत है सड़कों में और सोशल मीडिया में इसे पीड़ित महिला के साथ मुख्यमंत्री का दुर्व्यवहार बताकर जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इसी क्रम में आरोप लगाते हुए आज कोरबा भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया.

कोरबा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी ने बताया कि, प्रदेश महिला मोर्चा के आह्वान पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, सूरजपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिस प्रकार भेंट- मुलाकात कार्यक्रम में अपनी शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया गया है वह निंदनीय है. और विरोध प्रदर्शन शुरू आज पुतला दहन किया जा रहा है.

भाजपा महिला मोर्चा के इस पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर मुस्तैद नजर आयी. ट्रांसपोर्ट नगर चौक में बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल तैनात था. पुतला दहन का प्रयास कर रहे महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प भी हुई. झूमा- झटकी और नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक पुतला छिनने में पुलिस कामयाब रही. लेकिन तैयारी में आई महिला मोर्चा ने पुलिस को चकमा देते हुए दूसरा पुतला दहन करने में सफलता प्राप्त की.

भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी ज्योति पांडे ने बताया कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों हेलीकाप्टर से प्रदेश भर में दौरा कर झूठी वाहवाही लूटने में लगे है। सूरजपुर के भेंट- मुलाकात में महिला बहनों ने अपनी शिकायत लेकर पहुॅची तो उनकी शिकायत सुनने के बजाए उल्टे शिकायतकर्ता महिला के साथ अभद्र व्यवहार कर बत्तमीजी पर उतर आए, जिससे यह साबित हो गया कि कांग्रेसियों के मन में महिलाओं के प्रति कोई संवेदना, कोई सम्मान नही है. उन्होंने कहा कि जबकि, कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी ने नारा दिया है ” नारी हूॅ लड़ सकती हूॅ…” लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उसकी धज्जीयां उड़ा रहे हैं । महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता ज्योति वर्मा ने कहा कि, कांग्रेस एवं कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस घटना से असली चरित्र सामने आ गया है। इस घटना की भाजपा महिला मोर्चा की बहने घोर निंदा करती है।

आज पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, मंजू सिंह, ज्योति वर्मा, बुधवारा देवांगन, स्वाति सोनी, ज्योति पांडे हरदी बाजार सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थे.

1210
Ranjan Prasad

Spread the word