August 20, 2024

रेल मंत्री वैष्णव 14 को साईडिंग का करेगें निरीक्षण

कोरबा 11 मई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव 14 मई को अंबिकापुर कोरबा और रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। रेल प्रशासन कार्यक्रम की तैयारी में जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव 13 मई को दिल्ली से भुवनेश्वर पहुंचेंगे। वहां वे भाजपा की बैठक लेकर भुवनेश्वर से तलचर रेलवे स्टेशन तक रेयर विंडो इंस्पेक्शन करेंगे। इसके बाद वे झारसुगड़ा जायेंगे। रात 11 बजे वे झारसुगड़ा से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे।   

कार्यक्रम के मुताबिक 14 मई को वे सुबह 9 बजे से साढ़े दस बजे तक अंबिकापुर में पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वे अंबिकापुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे। कोरबा में वे एरिया साइडिंग का निरीक्षण करेंगे। कोरबा में ही वे रिव्यू मीटिंग लेंगे। जिसमें कोरिया-रीवा का एरिया शामिल होगा। बैठक के बाद वे कोरबा रेलवे स्टेशन से रायपुर शाम 7.30 बजे पहुंचेगे। भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा के बाद वे देर शाम 8.20 बजे फ्लाईट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Spread the word