March 17, 2026

अडानी को हसदेव देकर भूपेश ने राहुल की चिंता कम की: विष्णुदेव साय

रायपुर 16 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राजस्थान में आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि भूपेश बघेल ने हसदेव उद्योगपति अडानी को देकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी की चिंता घटा दी है। राहुल सोनिया अपने चिन्तामोचक होनहार मुख्यमंत्री बघेल के इस हुनर से काफी प्रसन्न हैं। दरअसल कांग्रेस की चिंता देश भर में उसकी जर्जर हालत को लेकर नहीं है। उसकी मूल चिंता यह है कि “कैसे उद्योगपतियों को उपकृत कर पंड बटोरा जाय। यह काम भूपेश बघेल बखूबी कर हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के छोटे मोटे नेता आये दिन अडानी के खिलाफ रोना रोते हैं और भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाते हैं। दूसरी तरफ राहुल सोनिया के इशारे पर अडानी से गुपचुप भेंट मुलाकात कार्यक्रम चलता है। कांग्रेस दिखावे के लिए अडानी अडानी जपती है और कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार अडानी को काम दे रही है। अब राहुल सोनिया बतायें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है? भूपेश बघेल अगर अडानी की सेवा में तत्पर हों तो पुण्य और अगर नियमानुसार सभी शर्तें पूरी करते हुए स्पर्धा के आधार पर अडानी को केंद्र सरकार का कोई काम मिले तो पाप ! कांग्रेस के इस दोहरे मापदंड को भूपेश बघेल और उनकी चाटुकार मंडली अच्छे से प्रदर्शित कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि ने यदि कांग्रेस को अडानी के काम पर ऐतराज है तो राहुल सोनिया अपने काबिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यह पूछें कि अडानी से क्या डील की है। वैसे राहुल सोनिया, बघेल सहित पूरी कांग्रेस के खाने और दिखाने के दांत अलग अलग है। अडानी को हसदेव की सौगात देने वाली कांग्रेस अब अडानी पर खुलकर बात करे और छत्तीसगढ़ की जनता को बताए कि उसका असल चरित्र क्या है। एक तरफ भूपेश बघेल स्थानीय जनता के हितों का ढोल पीटते हैं तो दूसरी तरफ अडानी के साथ याराना निभाते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word