April 11, 2026

मनगांव में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कोरबा 22 मई। थाना कुसमुण्डा पुलिस पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा गांव-गांव में जाकर लोगो वर्तमान में हो रहे अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देने व अमजनों का समस्यों जानना व त्वरित निराकरण के दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर 20 मई 2022 को चलित थाना का आयोजन ग्राम मनगांव में किया गया जहां करीबन 50 की संख्या में आमजन उपस्थित रहे। चलित थाना के दौरान मनगांव के बच्चो, महिलाओं तथा आम नागरिको को कल के समय में होने वाले सायबर अपराध, मोबाईल से ठगी, एटीएम क्लोनिंग, बैकिंग फाड, चिट फंड कंपनियों के संबंध में सावधानियां व जागरूकता संबंधी जानकारी दिया गया तथा इस तरह के फ्रॉड से बचने के उपाय बताकर लोगो को जागरूग किया गया।

महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराध छोटे बालक बालिकाओं के साथ घटित होने वाले पॉक्सो के अपराध, मानव तस्करी, महिलाओं को आत्म सुरक्षा कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले अनैच्छिक बर्ताव आदि विषय पर विशेष आवश्यक जानकारी दी गयी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word