July 7, 2024

भ्रष्टाचार व बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेगी युवा मोर्चा

संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित   

कोरबा 25 मई। भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार की भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई। उक्त आयोजन में कोरबा जिले के अपेक्षित कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पंकज सोनी के नेतृत्व में शामिल हुए।   

आयोजन के दौरान भाजयुमो द्वारा पूर्व में किए गए कार्यो की जिलेवार समीक्षा व आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। कोरबा जिले से प्रदेश भाजयुमो प्रभारी अनुराग सिंह देव को जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने पूर्व कार्यों की जानकारी सौपी। मंच पर उपस्थित नेताओं सहित संगठन ने सराहना की। साथ ही करतल ध्वनि से जिले के भाजयुमो कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। जिसमें भाजयुमो प्रदेश सरकार को घेरने बड़ी रणनीति बना रही है। जिसमे प्रदेश में बढ़ते कर्ज, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के मुद्दे आदि का मुद्दा प्रमुख है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह देव, भाजयुमो प्रदेश सह प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी आलोक डांगस, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू,प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, बिलासपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा प्रशिक्षण प्रमुख अवधेश जैनए भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू राजपाल, कोरबा भाजयुमो जिला प्रभारी अंकित जायसवाल, सह प्रभारी रंजीत सिंह,भाजयुमो प्रदेश सदस्य मुकेश कौशिक आदि पदाधिकारीगण मंच पर विराजमान थे। साथ ही कोरबा जिले से भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, महामंत्री अनूप यादव, नरेंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष रंजू यादव, मंत्री नरेन्द्र बिंझवार, वैभव शर्मा, राजा डिक्सेना, सह कोषाध्यक्ष बृजेश यादव, प्रशिक्षण प्रमुख प्रवीन उपाध्याय, कन्याशक्ति संयोजिका प्रीति स्वर्णकार, इंटरनेट मीडिया प्रभारी अरविंद पटेल, कोरबा जिले के समस्त मंडल के अध्यक्ष धनंजय चौहान, किशन साहू, त्रिभुवन प्रजापति, रवि साहू, रामावतार पटेल, दिनेश सेन, उदय शर्मा, सुजीत सिंह, प्रवीन कुर्रे, कृष्णा पटेल, दिलीप पटेल, मनोज डिकसेना, विजय श्याम, नरेंद्र राज, हिमांशु पांडेय, मंडल के महामंत्री सुभाष राठौर, दीनदयाल पटेल, रामू मधुकर, उत्सव राज, सुदेश चंद्रा सहित बिलासपुर संभाग के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the word