बहन को कुल्हाड़ी मार की हत्या, आरोपी फरार

कोरबा 30 मई। कोरबा में एक युवक ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी। वो अपनी बहन के घर गया था। यहीं विवाद हुआ तो उसने कुल्हाड़ी से गले में हमला किया। जिससे उसका गला कट गया और उसकी मौत हो गई है।    

जानकारी के अनुसार मामला चैत्मा चौकी क्षेत्र का है। तेलसरा गांव के लालमिट्टी मोहल्ले में करीब 12 से ज्यादा पंडो जनजाति के लोग रहते हैं। यहीं इसी जाति का दादन राम भी रहता है। दादन ने अपनी बेटी गीता पंडो 30 की शादी गांंव में ही मदद राम से की थी। दोनों गांव में रहते थे। बताया गया है की रविवार दोपहर में गीता का भाई चेतराम पंडो 35 घूमने के लिए अपनी बहन के घर गया था। यहीं उसका विवाद उसकी बहन से हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की उसने कुल्हाड़ी निकाला और अपने बहन के गले में कई वार किए। इसके बाद कुल्हाड़ी युवती के गले में फंस गया। साथ ही उसका गला भी कट गया और उसकी मौत हो गई।   

घटना के वक्त गीता का पति बाहर की तरफ  था। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। इधर चीख पुकार सुन गीता का पति मौके पर पहुंचा, तब तक गीता की जान जा चुकी थी। मौके से चेतराम भी फरार था। जमीन पर सिर्फ खून ही खून था। इसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। मगर अंदरूनी इलाका होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर नहीं पहुंच सकी। शाम तक मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word