March 17, 2026

कृषि मंडियों में भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी

कटघोरा कृषि उपज मंडी के भार साधक समिति के सदस्यों की सूची जारी

अब तक भार साधक अधिकारियों के माध्यम से हो रहा था कामकाज का संचालन

कोरबा 29 जून 2022. छत्तीसगढ़ की सभी 69 कृषि उपज मंडी समितियों में भार साधक अधिकारियों के स्थान पर भार साधक समितियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्यों समेत कुल 07 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। संचालक, कृषि विपणन, रायपुर द्वारा इन भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भार साधक अधिकारियों के माध्यम से संचालित हो रहे कार्यों का संचालन अब समितियों के माध्यम से होगा। जारी आदेश अनुसार कृषि उपज मंडी समिति कटघोरा की भार साधक समिति के रूप में श्री रामनारायण कश्यप को अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। समिति के उपाध्यक्ष श्री रामशरण सिंह कंवर होंगे। समिति के सदस्यों के रूप में श्रीमती हरकुमारी बिंझवार, श्री संतराम पटेल, श्री तैयुब मोहम्मद, श्री मंगतूराम कैवर्त एवं श्री अमरचंद अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word