March 18, 2026

Breaking News: एक और केंद्रीय मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव..इलाज जारी

नई दिल्ली। देश -दुनिया में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है।  कोरोना से एक और केंद्रीय मंत्री संक्रमित हो गए हैं। इस बार कोरोना ने केंद्रीय भारी उद्योग राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को अपनी संक्रमण की चपेट में लिया है। उन्हें एम्‍स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है।

कोरोना होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इलाज के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाह को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में बने अलग रूम में भर्ती किया गया था। अमित शाह को कोरोना की खबर आने के बाद कई मंत्रियों ने अपने आप को आइसोलेट कर लिया था। इसमें केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और बिहार से से सांसद रविशंकर प्रसाद थे। हालांकि रविशंकर प्रसाद की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word