March 22, 2026

जंक फूड के सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान

कोरबा 30 जून। 29 जून हलहारीणि अमावस्या के पावन पर्व पर स्त्री, पुरुषों तथा बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु 29 जून बुधवार को पतंजलि आरोग्य केंद्र कटघोरा में नि:शुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ चिकित्सक वैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, पतंजलि आरोग्य केंद्र कटघोरा के संचालक विपिन चंद्र जायसवाल एवं शिविरार्थियों ने आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवंतरी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पूजन अर्चन कर किया।

शिविर में डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने शिविरार्थियों का उपचार करने के साथ साथ उनके लिए उपयोगी लाभकारी दिनचर्या, ऋतुचर्या, पथ्य, अपथ्य एवं आहार विहार के बारे में विस्तार से बताते हुए शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रदूषित वातावरण एवं आपाधापी भरे जीवन में स्वयं को स्वस्थ रखने के लिये सभी लोगों को अपने आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि जैसा हमारा आहार रहेगा वैसा ही हमारा विचार बनेगा इसलिये हम सभी को अपने आहार पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिये न केवल आहार की गुणवत्ता तथा मात्रा पर बल्कि उसके प्राप्ति के स्त्रोत पर भी। साथ ही हमे जंक फूड का सेवन न स्वयं करना है और न ही हमारे बच्चों तथा युवा पीढ़ी को करने देना है क्योंकि इससे भी हमारे स्वास्थ्य को बहुत ज्यादा नुकसान होता है। मरीजों की जांच करते हुए उन्होंने शिविर में मधुमेह, ब्लड प्रेशर, दमा, कैंसर, बवासीर, माइग्रेन, थायरॉइड, पथरी, अतिसार, निमोनिया, सभी प्रकार के वातजरोग, कफज रोग, पित्तज रोग, चर्मरोग तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चो के सभी प्रकार के सामान्य, साध्य,कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों से पीडि़त 63 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर में रोगियों रोगोपचार के लिये उपयोगी योगाभ्यास ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटि सौंदर्य आसन, मंडूकासन, धनुरासन आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word