March 20, 2026

अपराधियों का नया शरणस्थली बन गया है छत्तीसगढ़: कौशिक

कोरबा 9 जुलाई। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कुसमुंडा एसईसीएल कालोनी में महिला समेत उसकी बेटी की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। छत्तीसगढ़ अपराधियों का नया शरणस्थली बन गया है। हर दिन लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण, मानव तस्करी की घटनाएं आम हो गई है। जनमानस में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं के चलते भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता की जरा भी चिंता नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात में व्यस्त है तो प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू कहां है, यह प्रदेश की जनता के बीच एक बड़ा सवाल है। पूरे प्रदेश में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं से प्रदेश सरकार सबक नहीं ले रही है। पुलिस प्रशासन केवल राजनीतिक द्वेष व बदले की भावना के उद्देश्य से ही काम कर रही है। जमीनी स्तर पर पुलिस का काम कहीं नहीं दिखता, इसके कारण आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। कौशिक ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आइ है तब से इन 37 महीनों में हत्या के 2900 मामले दर्ज किए गए हैं। हर दिन लगभग तीन हत्या की मामले दर्ज रहे हैं। इन सबके बाद भी पुलिस के काम काज का समीक्षा कर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए कोई आवश्यक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। क्राइम इन इंडिया 2020 के मुताबिक हत्या के घटनाओं के मामले में छत्तीसगढ़ का देश में तीसरा स्थान है जो चौकाने वाला आंकड़ा है। इसे स्पष्ट है कि पुलिस पूरी तरह से असहाय हो गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word