March 25, 2026

कोरबा के नये पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने किया पदभार ग्रहण

  • थाना प्रभारियों का मीटिंग लेकर बताई प्राथमिकताएं
  • कानून व्यवस्था एवम हार्ड पुलिसिंग पर रहेगा जोर
  • बेसिक के साथ सामुदायिक पुलिसिंग पर होगा काम
  • कोरबा में भी चलेगा नशे के विरुद्ध निजात अभियान

कोरबा 11 जुलाई। पुलिस अधीक्षक कोरबा के रूप में आईपीएस श्री संतोष सिंह द्वारा आज कार्यभार ग्रहण किया गया । कार्यभार ग्रहण के पश्चात जिले के समस्त थाना चौकी एवम सहायता केंद्र प्रभारियों की मीटिंग लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई।

मीटिंग की शुरुआत करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह द्वारा सभी का परिचय प्राप्त किया गया फिर अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा की जिले में अपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कि जाए साथ ही जिले में पुलिसिंग दिखनी चाहिए । पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा की बेसिक पुलिसिंग के साथ साथ कम्युनिटी पुलिसिंग के कार्य भी यथावत चलते रहेंगे। श्री संतोष सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा निजात अभियान कोरबा जिले में भी चलेगा।

इस अवसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री योगेश साहू , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री ईश्वर त्रिवेदी , उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री शिवचरण सिंह परिहार सहित जिले के सभी थाना , चौकी सहायता केंद्र प्रभारी उपस्थित थे ।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word