March 22, 2026

कारोबारी के घर से लाखों का सामान पार, सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद


कोरबा 18 जुलाई। कोरबा जिले में एक कारोबारी के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने कारोबारी के घर से लाखों का माल पार कर दिया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर का है।

जानकारी के अनुसार टीपी नगर स्थित आवासी कॉलोनी में निवासरत कारोबारी श्रवण कुमार बेरीवाल के सूने मकान में कल रात चोरों ने धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों का माल पार कर दिया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जाता है कि चोरी के दौरान पूरा परिवार रायपुर में था, जब परिवार के सदस्य ने सुबह सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया तब उन्हें चोरी के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद वह रायपुर से कोरबा अपने घर पहुंचे। फिर चोरी की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थत पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word