March 21, 2026

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक जीत पर सांसद अरुण साव नें खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी

बिलासपुर। 21 जुलाई 2022 भारतीय गणतंत्र के 15 वें राष्ट्रपति के पद पर प्रथम जनजाति महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का निर्वाचन ऐतिहासिक हैं। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद के विचारो के अनुरूप एवं नारी सशक्तिकरण का अनुपम संगम हैं।जनजाति समाज की एक बेटी का दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचन देश के परिपक्व लोकतंत्र का अनुपम उदाहरण हैं। पार्षद से लेकर राष्ट्रपति के पद तक का सफर प्रेरणादायीं हैं। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, एवं देशवासियों को बधाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे.पी नड्डा जी का आभार।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word