March 25, 2026

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता का पुतला फूंक कर महिलाओं ने जताया रोष

कोरबा 29 जुलाई। कोरबा जिले में भी कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को लेकर की गई टिप्पणी को अमर्यादित बताते हुए उसका विरोध करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं सहित महिला मोर्चा की सदस्यों ने कांग्रेस नेता का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति के लिए अत्यंत अमर्यादित, आपत्तिजनक और अप्रचलित शब्दों का प्रयोग कर भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद का तो अपमान किया ही है। साथ ही देश की करोड़ों बहनों का भी अपमान किया है। ऐसे सांसद को सदन में बैठने का कोई हक नहीं है। लोकसभा अध्यक्ष से कांग्रेस नेता श्री चौधरी को बर्खास्त करने की मांग की गई है। साथ ही कहा जा रहा हैं की सोनिया गांधी इस मामले को लेकर पूरे देश से माफी मांगें। विरोध जताने वालो ने यह भी कहा हैं की अनुसूचित जनजाति महिला का राष्ट्रपति बनना कांग्रेस को पच नहीं रहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word