February 25, 2026

लहूलुहान मिले पूर्व सैनिक की मौत

कोरबा 31 जुलाई। रजगामार रोड पर कुरूडीह गांव के पास लहूलुहान स्थिति में मिले पूर्व सैनिक को नहीं बचाया जा सका। रायपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कई आधार पर परिजनों ने घटना को सामान्य मानने से इंकार करते हुए हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार 26 जुलाई की रात 12 बजे पूर्व सैनिक सूरज गुप्ता लहुलूहान स्थिति में मिले थे। कोसाबाड़ी निवासी गुप्ता को लेकर कहा जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में लिया है। जबकि मौके पर मिले तथ्यों से लगता है कि नियोजित तरीके से उन पर हमला किया गया। मृतक की बाइक, हेलमेट और बैग का अतापता नहीं है। पूर्व सैनिक शैलेश राठौर और मृतक के भाई हेमंत गुप्ता ने बताया कि डेढ़ साल पहले भी एक पूर्व सैनिक के साथ ऐसा हुआ था। शायद उस घटना को एक बार फिर दोहराया गया है। बताया गया कि सेना से रिटायर होने के बाद गुप्ता पावर ग्रिड भैसमा में काम कर रहे थे। 26 जुलाई को लहूलुहान स्थिति में मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद अपोलो भेज दिया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर रायपुर के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word