April 7, 2026

जनपद उपाध्यक्ष कौशल्या की उपस्थिति में मनाया गया वजन पर्व

कोरबा 3 अगस्त। ग्राम पंचायत सेमीपाली के आंगनबाड़ी केंद्र में शासन के निर्देश पर वजन दिवस मनाया गया यहां बच्चों का वजन कर उनके स्वास्थ्य को लेकर पलकों को जानकारी दी और नियमित वजन कराने कहां गया इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष कोरबा कौशल्या देवी उपस्थित रही साथ में पर्यवेक्षक अनुभूति पांडे तथा आंगनबाडी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कलेक्टर संजीव झा के मार्गदर्शन में बच्चों का वजन लेकर उम्र अनुसार बच्चों में पोषण स्तर की जानकारी प्राप्त करने के लिए 01 से 13 अगस्त तक 0 से 6 वर्ष के बच्चों के लिये वजन त्यौहार का आयोजन किया गया है, जिसमें 0 से 6 वर्ष के समस्त बच्चों का वजन व उंचाई लेकर कुपोषण ज्ञात किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा वजन दिवस का आयोजन सामुदायिक भागीदारी तथा स्वस्थ बच्चे की पहचान और उसके प्रदर्शन पर आधारित है। वजन त्यौहार के अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने के लिये माता-पिता में जागरूकता लाया जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word