आप का कार्यकर्ता सम्मेलन मेक इंडिया नंबर-1 का संदेश


कोरबा 24 अगस्त। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन शहर के बुधवारी स्थित जैन मंदिर परिसर में हुआ। जहां आप के दिल्ली विधायक व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होना था, लेकिन बिलासपुर से शहर आते समय आकस्मिक कारण से उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कोमल उपेंडी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इससे पहले पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विशाल केलकर के नेतृत्व में उरगा चौक से लेकर शहर तक जगह-जगह कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आप के नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कोमल उपेंडी ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 साल बाद भी देश में शिक्षाए स्वास्थ्य, सुविधा व रोजगार का हाल बेहाल है। केंद्र में कांग्रेस व भाजपा दोनों की सरकार रही, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी दोनों पार्टी ने नहीं निभाई। इसलिए हमारा देश आज पीछे है। प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति है। दिल्ली व पंजाब में जिस तरह से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में परिवर्तन हुआ है। उस तरह इस बार छत्तीसगढ़ में भी परिवर्तन होगा और आप की सरकार बनेगी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल द्वारा इस बार देश में शुरू किए गए मेक इंडिया नंबर.1 अभियान के बारे में बताया, जिसमें आम आदमी को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा व हक-अधिकार दिलाने का संदेश था।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word