April 11, 2026

इंटक बालको द्वारा सार्वजनिक रामलीला एवं दशहरा महोत्सव 02 अक्टूबर से

कोरबा 27 सितम्बर। भारत अल्युमिनियम मजदूर संघ इंटक बालको द्वारा सार्वजनिक रामलीला एवं दशहरा महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन दिनाँक 02 अक्टूबर 2022 से रामलीला मंचन के साथ प्रारंभ किया जाएगा। 05 अक्टूबर 2022 को सायं 7.30 बजे रावण दहन एवं भव्य आकर्षक आतिशबाजी के साथ विजयादशमी मनाई जाएगी।

संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं इंटक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं संघ के महासचिव श्री जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में इंटक टीम द्वारा रामलीला मैदान बालको में यह आयोजन होगा। इस आयोजन को पूर्ण सहयोग भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको का मिल रहा है। इस वर्ष मध्यप्रदेश से विशेष रामलीला मंडली आ रही है एवं विशेष कारीगरों द्वारा रावण निर्माण किया जाएगा। पहली बार रावण अट्टाहास भी करेगा व बोलेगा भी, इन विशेष खूबियों के साथ संघ की पुरी टीम इस आयोजन को सफल करने तत्पर है। संघ के महासचिव श्री जयप्रकाश यादव ने कहा की मैं इस भव्य आयोजन में समस्त बालको नगर एवं कोरबा जिला के गणमान्य नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि इस कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर कार्यक्रम का आनंद लें व भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर सफल कर्तव्यपालक नागरिक बनें व देश के उत्तरोधर वृद्धि में सहयोग करें।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word