March 23, 2026

विवेकानंद सदन का लोकार्पण करेंगी केंद्रीय मंत्री रेणुका

कोरबा 28 सितम्बर। अनुसूचित जनजाति विकास मामलों की केंद्रीय राज्यमंत्री और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह 2 अक्टूबर को कोरबा जिले के प्रवास पर होंगी। सुबह 10.00 बजे कुआं भट्टा क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद सेवा सदन का लोकार्पण रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा।

सेवा भारती छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित समारोह में कोरबा के महापौर राज किशोर प्रसाद अध्यक्षता करेंगे। निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी, सेवा भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारी रामेंद्र विशिष्ट अतिथि होंगे। विगत कई वर्षों से सेवा भारती कोरबा में विभिन्न आयामों पर काम कर रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word