March 23, 2026

अवैध कच्ची शराब बेचते युवक पकड़ाया


कोरबा 3 अक्टूबर। करतला थानांतर्गत ग्राम नोनबिर्रा में हाथभऋी महुए की कच्ची शराब बनाकर अवैध रूप से बिक्री कर रहे युवक को पकड़कर पुलिस ने उसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नोनबिर्रा निवासी युवक सोमदेव कंवर पिता महातम सिंह कंवर अपने घर में हाथभऋी महुए की कच्ची शराब बनाकर कल शाम अवैध रूप से बिक्री कर रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर करतला पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके पास से 5 लीटर कच्ची शराब एवं बिक्री रकम 150 रुपए जब्त कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 127/22 धारा 34-1, क, ख आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपी के विरूद्ध प्रकरण तैयार कर उसे विचारण के लिए करतला न्यायालय पेश किया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word