March 23, 2026

सूने मकान से एक लाख का सामान पार

कोरबा 4 अक्टूबर। पारिवारिक काम से ओडि़सा प्रवास पर गई एक महिला को कम से कम 1 लाख रूपये की चपत लगी है। चोरों ने सूने मकान से सामान पार कर दिया। मामले की रिपोर्ट रामपुर चौकी में दर्ज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक खरमोरा के अटलआवास में अज्ञात तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। यहां पर रहने वाली मालती गुप्ता पारिवारिक काम से ओडि़सा गयी हुई थी। इस बीच चोरों ने उसके मकान का ताला तोडऩे के साथ चोरी कर ली। मौके से टेलीविजन, बर्तन, गैस चुल्हा, नगदी रकम और कुछ जेवरात पार किये गये है। पड़ोसी को मालती के मकान का ताला टूटा हुआ दिखा तो उसने फोन पर इस बारे में जानकारी दी। जिस पर मालती अपने आगे का कार्यक्रम निरस्त करने के साथ कोरबा पहुंची। मौके का जायजा लेने के बाद उसने पुलिस को इस बारे में अवगत कराया। बताया गया है कि पहले भी इस इलाके में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। कई शातिर तत्व यहां अर्से से सक्रिय है। जिनके द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। लोगों ने पुलिस को पहले भी ऐसे तत्वों की जानकारी देने के साथ उन पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। अपेक्षित परिणाम नहीं आने के कारण आसामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word