February 25, 2026

इंदिरा गांधी साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द पुरस्कार 2022: कलेक्टर कार्यालय में 10 अक्टूबर तक ली जाएंगी प्रविष्टियां

साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाएगा पुरस्कार

कोरबा 7 अक्टूबर। प्रदेश में साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, व्यक्तियों या अशासकीय संस्थाओं को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पात्र व्यक्ति एवं संस्थाएं अपना आवेदन 10 अक्टूबर 2022 तक कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक शाखा में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रविष्टि के लिए संबंधित व्यक्ति या संस्था को स्वयं का पूरा नाम, परिचय और पता सहित सांप्रदायिक एवं सामाजिक सौहाद्र्र के क्षेत्र में किए गए कामों का सप्रमाण विवरण भी प्रस्तुत करना होगा।

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार यह पुरस्कार ऐसे व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है जिन्होंने साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने तथा साम्प्रदायिक उपद्रव की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये हों। प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में यह पुरस्कार शासकीय सेवकों, अशासकीय संस्था एवं कार्यकर्ता को अलग-अलग दिए जाएंगे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word