March 17, 2026

चिकित्सक पर हमला करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार

कोरबा 26 अक्टूबर। जिला चिकित्सालय कोरबा में पदस्थ डॉ धर्मवीर सिंह पिता आर के सिंह के साथ मारपीट के मामले में आरोपी बृजलाल बघेल पिता राजकुमार बघेल निवासी बेंदरकोना चौकी रामपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

डॉ धर्मवीर सिंह के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि आरोपी बृजलाल बघेल के द्वारा जिला चिकित्सालय कोरबा के शिशु वार्ड आईसीयू कक्ष में बदसलूकी कर मारपीट किया गया है। मामले में पुलिस चौकी रामपुर में अपराध क्रमांक 974/2022 धारा 3 छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान हिंसा एवं संपत्ति का क्षति निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था, मामले में आरोपी घटना दिनांक से फरार था, जिसे 23 अक्टूबर 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word