March 21, 2026

महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम की जानकारी दी पुलिस ने

कोरबा 06 नवम्बर। सुरक्षित नमाज की रचना करने के लिए कई प्रकार की कोशिश सरकार के स्तर पर की जा रही हैं। पुलिस विभाग को इस बारे में अहम जिम्मेदारी दी गई हैं। इसके क्रियान्वयन को लेकर लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

करतला के आईसीडीएस ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। यहां पर सुपरवाइजर और नवीन कार्यकर्ताओं को महिला सुरक्षा व साइबर क्राइम के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत इंटीग्रेटेड चाइल्ड एंड वूमेन डेवलपमेंट स्कीम के ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमर बेटी हमर मान अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की गतिविधियां जिले भर में चलाई जा रही हैं। करतला पुलिस और साइबर सेल से जुड़े अधिकारी इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। करतला में उन्होंने आईसीडीएस के सुपरवाइजर और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्यकर्ताओं को महिला सुरक्षा पर आधारित अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी। मौके पर 57 लोगों को उनके एंड्राइड फोन पर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया। साइबर क्राइम के कारणए अपराध के स्वरूपए और इन से बचने के उपाय के बारे में महिलाओं को आवश्यक जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि अपरिचित लोगों और अनजान नंबर से आने वाले फोन कॉल को महत्व ना दिया जाए। स्लोगन देने वाले विज्ञापन और इस प्रकार के फोन कॉल के झांसे में बिल्कुल नहीं आना है। अगर आपकी जानकारी में आसपास में संदिग्ध लोग नजर आते हैं तो इस बारे में फौरन पुलिस को सूचित किया जाए। इस प्रकार हम जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं और बढ़ते अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग कर सकते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word