March 26, 2026

09 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

कोरबा 08 नवंबर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 09 नवम्बर को विभिन्न 08 वार्डो में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 09 नवम्बर बुधवार को वार्ड क्र. 03 राताखार पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक कुश्ती मैदान के आगे सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार सामुदायिक भवन बांसबाड़ी, वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन चर्च के सामने, वार्ड क्र. 43 कलमीडुग्गू सार्वजनिक मंच आंगनबाड़़ी के पास, वार्ड क्र. 52 गोलाई चौक पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 62 कुचैना आंनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 66 शांतिनगर आंगनबाड़ी के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डो में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी नि:शुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word